ज़ीस्त उनवान तेरे होने का

दिल को ईमान तेरे होने का

मुझ को हर सम्त ले के जाता है
एक इम्कान तेरे होने का

आ गया वक़्त मेरे ब'अद आख़िर
अब परेशान तेरे होने का

आँख मंज़र बनाती रहती है
या'नी सामान तेरे होने का

मेरा होना भी एक पहलू है
हाँ मिरी जान तेरे होने का

— Azhar Nawaz

More by Azhar Nawaz

Other ghazal from the same pen

See all from Azhar Nawaz →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling