मिल गया तो मुझे मेरा नहीं रहने देगा

वो समुंदर मुझे क़तरा नहीं रहने देगा

मुझ को मालूम था आसानी से खुलता हुआ दर
वापसी के लिए रस्ता नहीं रहने देगा

उस को शक है कि भँवर से हैं मरासिम मेरे
अब वो पानी पे सफ़ीना नहीं रहने देगा

लम्हा भर कार-ए-जहाँ बिछड़े हुए यारों को
जोड़ भी देगा तो यकजा नहीं रहने देगा

हस्ब-ए-हासिल कहीं मौजूद न होना मेरा
सब का हो कर भी किसी का नहीं रहने देगा

तू जो हक़ में मेरे तलवार बना फिरता है
रहने भी देगा मुझे या नहीं रहने देगा

— Azhar Faragh

More by Azhar Faragh

Other ghazal from the same pen

See all from Azhar Faragh →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling