तुम्हारे हिज्र का सदक़ा उतार फेंकता है

दिलेर शख़्स है ख़्वाहिश को मार फेंकता है

बड़े बड़ों को ठिकाने लगा दिया उस ने
ये इश्क़ लाश भी सहरा के पार फेंकता है

ये कैसे शख़्स के हाथों में दे दिया ख़ुद को
फ़लक की सम्त मुझे बार बार फेंकता है

मैं जानता हूँ मोहब्बत की फ़स्ल बोएगा
ज़मीं पे अश्क जो ज़ार-ओ-क़तार फेंकता है

समय की तुंद-मिज़ाजी न पूछ मुझ से 'हसन'
ये बे-लगाम हर इक शहसवार फेंकता है

— Ataul Hasan

More by Ataul Hasan

Other ghazal from the same pen

See all from Ataul Hasan →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling