मुझे तुम सेे कोई शिकायत नहीं है

मगर ये नहीं है कि उल्फ़त नहीं है

मुझे छोड़ जाने की बातें न करना
तुझे इस की हरगिज़ इजाज़त नहीं है

तुम्हारा ही हूँ और तुम्हारा रहूँगा
मुझे बे-वफ़ाई की आदत नहीं है

मुहब्बत है मन्नत मुहब्बत है पूजा
मुहब्बत से बढ़कर इबादत नहीं है

दिवाना कहो या कहो मुझ को पागल
ग़ज़ल छोड़ दूँ ऐसी हालत नहीं है

— Saroj Kumar

More by Saroj Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Saroj Kumar →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling