कुछ भी हो वो अब दिल से जुदा हो नहीं सकते

हम मुजरिम-ए-तौहीन-ए-वफ़ा हो नहीं सकते

ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या
हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते

इतना तो बता जाओ ख़फ़ा होने से पहले
वो क्या करें जो तुम से ख़फ़ा हो नहीं सकते

इक आप का दर है मिरी दुनिया-ए-अक़ीदत
ये सज्दे कहीं और अदा हो नहीं सकते

अहबाब पे दीवाने 'असद' कैसा भरोसा
ये ज़हर भरे घूँट रवा हो नहीं सकते

— Asad Bhopali

More by Asad Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Asad Bhopali →

Nazakat Shayari

Shers of nazakat.

All Nazakat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling