किसी अमल के हिसाब जैसे

तुझे मैं देखूँ जवाब जैसे

शबाब तेरी ये हुस्न-ए-दिल में
छलक पड़ा है शराब जैसे

यूँ ख़ूब-सूरत हँसी है तेरी
खिले चमन के गुलाब जैसे

हैं मुझ
में यूँ तो हज़ार बातें
मगर हूँ चुप मैं किताब जैसे

जो सुब्ह बिस्तर से मैं उठा तो
है देखा माँ को सवाब जैसे

ये अब जो 'अरमान' मैं लिखा हूँ
मगर था पहले ये ख़्वाब जैसे

— Arman Habib

More by Arman Habib

Other ghazal from the same pen

See all from Arman Habib →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling