वो कोई हुस्न है जिस हुस्न का चर्चा न हुआ

उस का क्या इश्क़ है जो इश्क़ में रुस्वा न हुआ

तेरा आना जो मिरे पास मसीहा न हुआ
था जो बीमार किसी से मगर अच्छा न हुआ

यूँ तो मुश्ताक़ रहे कितना ही उस कूचे के
पर गुज़र मेरे सिवा और किसी का न हुआ

शायद आ जाए कभी देखने वो रश्क-ए-मसीह
मैं किसी और से इस वास्ते अच्छा न हुआ

शे'र कहते हुए इक उम्र हुई 'ताबाँ' को
हाए अफ़्सोस कि इस काम मैं पुख़्ता न हुआ

— Anwar Taban

More by Anwar Taban

Other ghazal from the same pen

See all from Anwar Taban →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling