प्यार का इक पल सुकून-ए-ज़िंदगी दे जाएगा

ख़त्म जो होने न पाए वो ख़ुशी दे जाएगा

वो ख़ुलूस-ओ-मेहर का पैकर ब-नाम-ए-दोस्ताँ
दुश्मनों को भी शुऊर-ए-दोस्ती दे जाएगा

हुस्न-ए-फ़ितरत जल्वा-गर हो कर यक़ीनन इक दिन
रंग कलियों को गुलों को दिलकशी दे जाएगा

आएगा वो दिन हमारी ज़िंदगी में भी ज़रूर
जो अँधेरों को मिटा कर रौशनी दे जाएगा

— Anwar Taban

More by Anwar Taban

Other ghazal from the same pen

See all from Anwar Taban →

Rang Shayari

Shers of rang.

All Rang Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling