मेरे लब पर अगर कभी आई

रक़्स करती हुई हँसी आई

उन के मुझ पर सितम बढ़े जब से
दर्द दिल में बहुत कमी आई

हँसते हँसते निकल पड़े आँसू
रोते रोते कभी हँसी आई

रक़्स करने लगे मिरे अरमाँ
याद जब उन की झूमती आई

मिशअल-ए-राह बन के ऐ 'ताबाँ'
उन के जल्वों की रौशनी आई

— Anwar Taban

More by Anwar Taban

Other ghazal from the same pen

See all from Anwar Taban →

Aarzoo Shayari

Shers of aarzoo.

All Aarzoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling