इलाही ख़ैर हो अब अपने आशियाने की

निगाहें उस की तरफ़ फिर उठीं ज़माने की

हवा-ए-तुंद गुज़र जाए सर-निगूँ हो कर
इक ऐसा आशियाँ कोशिश करो बनाने की

ख़िज़ाँ के आने से हो जाएँ ग़म-ज़दा जो फूल
उन्हें क़सम है बहारों में मुस्कुराने की

किसी की बर्क़-ए-नज़र से न बिजलियों से जले
कुछ इस तरह की हो ता'मीर आशियाने की

वो पूछते हैं कि दिन किस तरह गुज़रते हैं
ये कोई बात है 'ताबाँ' उन्हें बताने की

— Anwar Taban

More by Anwar Taban

Other ghazal from the same pen

See all from Anwar Taban →

Rose Shayari

Shers of rose.

All Rose Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling