आप को अपना बनाते हुए डर लगता है

दिल की दुनिया भी बसाते हुए डर लगता है

लग न जाए कहीं इन फूलों को दुनिया की नज़र
दाग़-ए-दिल अपने दिखाते हुए डर लगता है

हो न जाए कहीं हंगामा-ए-मशहर बरपा
अपनी रूदाद सुनाते हुए डर लगता है

तपिश-ए-हुस्न न परवाना बना दे मुझ को
उस के नज़दीक भी जाते हुए डर लगता है

ग़र्क़ हो जाए न दुनिया-ए-तसव्वुर अपनी
अश्क-ए-ग़म आँख में लाते हुए डर लगता है

शग़्ल था दश्त-नवर्दी का कभी ऐ 'ताबाँ'
अब गुलिस्ताँ में भी जाते हुए डर लगता है

— Anwar Taban

More by Anwar Taban

Other ghazal from the same pen

See all from Anwar Taban →

Dar Shayari Collection

Shers of dar shayari collection.

All Dar Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling