आओ बैठो मेरे घर में

सहते ढहते इस खंडर में

बाहर आंँधी बिजली चमके
अंदर आओ इस मंज़र में

पीठ हुई क्यूँंँ गीली मेरी
ख़ून लगा था क्या ख़ंजर में

खोया तुम ने प्यार भरोसा
ढूंँढो गुम है किस जर्जर में

तू ने जिस से प्रेम किया था
वो तो छूट गया नइहर में

जोगी धूल उड़ाकर बोला
माटी डालो इस बंजर में

— Anmol Mishra

More by Anmol Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Anmol Mishra →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling