इक दूजे को देर से समझा देर से यारी की

हम दोनों ने एक मोहब्बत बारी बारी की

ख़ुद पर हँसने वालों में हम ख़ुद भी शामिल थे
हम ने भी जी भर कर अपनी दिल-आज़ारी की

इक आँसू ने धो डाली है दिल की सारी मैल
एक दिए ने काट के रख दी गहरी तारीकी

दिल ने ख़ुद इसरार क्या इक मुमकिना हिजरत पर
हम ने इस मजबूरी में भी ख़ुद-मुख़तारी की

चौदा बरस के हिज्र को इम-शब रुख़्सत करना है
सारा दिन सो सो कर जागने की तय्यारी की

हम भी इसी दुनिया के बासी थे सो हम ने भी
दुनिया वालों से थोड़ी सी दुनिया-दारी की

'अंजुम' हम उश्शाक़ में ऊँचा दर्जा रखते हैं
बे-शक इश्क़ ने ऐसी कोई सनद न जारी की

— Anjum Saleemi

More by Anjum Saleemi

Other ghazal from the same pen

See all from Anjum Saleemi →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling