ख़ुद से मिलना मिलाना भूल गए

लोग अपना ठिकाना भूल गए

रंग ही से फ़रेब खाते रहें
ख़ुशबुएँ आज़माना भूल गए

तेरे जाते ही ये हुआ महसूस
आइने जगमगाना भूल गए

जाने किस हाल में हैं कैसे हैं
हम जिन्हें याद आना भूल गए

पार उतर तो गए सभी लेकिन
साहिलों पर ख़ज़ाना भूल गए

दोस्ती बंदगी वफ़ा-ओ-ख़ुलूस
हम ये शमएँ जलाना भूल गए

— Anjum Ludhianvi

More by Anjum Ludhianvi

Other ghazal from the same pen

See all from Anjum Ludhianvi →

Dhokha Shayari

Shers of dhokha.

All Dhokha Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling