ख़मोशी साज़ होती जा रही है

नज़र आवाज़ होती जा रही है

नज़र तेरी जो इक दिल की किरन थी
ज़माना-साज़ होती जा रही है

नहीं आता समझ में शोर-ए-हस्ती
बस इक आवाज़ होती जा रही है

ख़मोशी जो कभी थी पर्दा-ए-ग़म
यही ग़म्माज़ होती जा रही है

बदी के सामने नेकी अभी तक
सिपर-अंदाज़ होती जा रही है

ग़ज़ल 'मुल्ला' तिरे सेहर-ए-बयाँ से
अजब ए'जाज़ होती जा रही है

— Anand Narayan Mulla

More by Anand Narayan Mulla

Other ghazal from the same pen

See all from Anand Narayan Mulla →

Powerful Protest Shayari

Shers of powerful protest.

All Powerful Protest Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling