बात मैं सरसरी नहीं करता

और वज़ाहत कभी नहीं करता

एक ही बात मुझ
में अच्छी है
और मैं बस वही नहीं करता

मुझ को कैसे मिले भला फ़ुर्सत
मैं कोई काम ही नहीं करता

आप ही लोग मार देते हैं
कोई भी ख़ुद-कुशी नहीं करता

एक जुगनू है तेरी यादों का
जो कभी रौशनी नहीं करता

— Ammar Iqbal

More by Ammar Iqbal

Other ghazal from the same pen

See all from Ammar Iqbal →

Emotional Shayari

Shers of emotional.

All Emotional Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling