मुझे दैर भी हो क्यूँँ कर न हरम की तरह प्यारा

तू यहाँ भी जल्वा-आरा तू वहाँ भी जल्वा-आरा

है अजीब ये तमाशा है अजीब ये नज़ारा
मिरी आहों का शरारा मिरे आँसुओं का धारा

वो पयाम-ए-शाम-ए-ग़म हो कि नवेद-ए-सुब्ह-ए-इशरत
मुझे ये भी है गवारा मुझे वो भी है गवारा

यूँही मुझ को डूबने दो इन्हीं मौज-हा-ए-ग़म में
कि मुहीत-ए-ग़म का शायद अभी दूर है किनारा

न फ़रोग़-ए-रू-ए-ताबाँ न निगाह-ए-नूर-अफ़्शाँ
मिरे इज़्तिराब-ए-दिल से मिरा राज़ आश्कारा

कोई क्या समझ सकेगा ये है फ़ैज़-ए-इश्क़ जिस ने
मुझे इस तरह बिगाड़ा मुझे इस तरह सँवारा

कोई चीज़ भी है क़िस्मत कोई शय भी है मुक़द्दर
कि मैं अपनी कोशिशों में यहाँ बार-बार हारा

ये हुजूम-ए-ना-उमीदी ये वुफ़ूर-ए-ना-मुरादी
हूँ अजब मुसीबतों में मैं मुसीबतों का मारा

मुझे इल्म इस का क्या था मुझे क्या ख़बर थी 'नजमी'
कि मुझी को फूँक देगा मिरे इश्क़ का शरारा

— Amjad Najmi

More by Amjad Najmi

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Najmi →

Education Shayari

Shers of education.

All Education Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling