तेरा ये लुत्फ़ किसी ज़ख़्म का उनवान न हो

ये जो साहिल सा नज़र आता है तूफ़ान न हो

क्या बला शहर पे टूटी है ख़ुदा ख़ैर करे
यूँ सर-ए-शाम कोई दश्त भी वीरान न हो

रंग ख़ुश्बू से जुदा हो तो बिखर जाता है
देखने वाले मिरे हाल पे हैरान न हो

बात बनती है तो फिर आप ही बन जाती है
इतनी मायूस मुक़द्दर से मिरी जान न हो

सीख इस शहर में जीने का सलीक़ा 'अमजद'
कोई मरता है मरे, आप का नुक़सान न हो

— Amjad Islam Amjad

More by Amjad Islam Amjad

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Islam Amjad →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling