दश्त-ए-दिल में सराब ताज़ा हैं

बुझ चुकी आँख ख़्वाब ताज़ा हैं

दास्तान-ए-शिकस्त-ए-दिल है वही
एक दो चार बाब ताज़ा हैं

कोई मौसम हो दिल-गुलिस्ताँ में
आरज़ू के गुलाब ताज़ा हैं

दोस्ती की ज़बाँ हुई मतरूक
नफ़रतों के निसाब ताज़ा हैं

आगही के हमारी आँखों पर
जिस क़दर हैं अज़ाब ताज़ा हैं

ज़ख़्म-दर-ज़ख़्म दिल के खाते में
दोस्तों के हिसाब ताज़ा हैं

सर पे बूढ़ी ज़मीन के 'अमजद'
अब के ये आफ़्ताब ताज़ा हैं

— Amjad Islam Amjad

More by Amjad Islam Amjad

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Islam Amjad →

Beautiful Kashmir Shayari

Shers of beautiful kashmir.

All Beautiful Kashmir Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling