ये अश्कों भरी दास्तान-ए-मुहब्बत

लगी है ये फिर क्यूँ लुभाने मुहब्बत

न रातों की चिंता न दिन का ठिकाना
लगी जिस्म-ओ-जाँ पे है छाने मुहब्बत

हैं हम वो अनाड़ी जो उल्फ़त में हारे
मुहब्बत का ये खेल जाने मुहब्बत

थी दिलकश कभी जो है अब दर्द-ए-सर वो
मेरा सर लगी है ये खाने मुहब्बत

मुहब्बत के सागर में मर ही न जाएँ
कि हम को लगी है डुबाने मुहब्बत

— Amit Gautam

More by Amit Gautam

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Gautam →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling