सुब्ह-ए-रौशन को अँधेरों से भरी शाम न दे

दिल के रिश्ते को मिरी जान कोई नाम न दे

मोड़ आते ही मुझे छोड़ के जाने वाले
फिर से तन्हाइयाँ बे-चैनियाँ कोहराम न दे

मुझ को मत बाँध वफ़ादारी की ज़ंजीरों में
मैं कि बादल हूँ भटक जाने का इल्ज़ाम न दे

मुतमइन दोनों हैं मैं और मेरी तर्ज़-ए-हयात
तिश्नगी मेरे मुआफ़िक़ है कोई जाम न दे

आसमाँ देने का ऐ दोस्त दिखावा मत कर
मुझ को उड़ने की इजाज़त तू तह-ए-दाम न दे

हाँ निभाए हैं मोहब्बत के फ़राएज़ मैं ने
मुस्तहिक़ भी हूँ मगर कोई भी इन'आम न दे

दिल के अफ़्साने का आग़ाज़ हसीं है 'मीता'
सिलसिला यूँही चले कोई भी अंजाम न दे

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Falak Shayari

Shers of falak.

All Falak Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling