न तो ख़ौफ़ रोज़-ए-जज़ा का हो वही इश्क़ है

न मलाल रद्द-ए-दुआ का हो वही इश्क़ है

मैं हूँ आईना तिरा अक्स है मेरी रूह में
कोई दायरा न अना का हो वही इश्क़ है

नहीं आरज़ू मिरी आरज़ू को सुने ख़ुदा
असर आरज़ू में बला का हो वही इश्क़ है

न हों ख़्वाहिशें न गिला कोई न जफ़ा कोई
न सवाल अहद-ए-वफ़ा का हो वही इश्क़ है

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Attitude Shayari Collection

Shers of attitude shayari collection.

All Attitude Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling