दूर बैठा हुआ तन्हा सब से

जाने क्या सोच रहा हूँ कब से

अपनी ताईद भी दुश्वार हुई
आइना टूट गया है जब से

घर से निकलूँ तो मना कर लाऊँ
वो तबस्सुम जो ख़फ़ा है लब से

मेरे अल्फ़ाज़ वही हैं लेकिन
मेरा मफ़्हूम जुदा है सब से

जब से आज़ाद किया है उस ने
हर नफ़स एक सज़ा है तब से

— Ameer Qazalbash

More by Ameer Qazalbash

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Qazalbash →

Khafa Shayari

Shers of khafa.

All Khafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling