बनते हैं फ़रज़ाने लोग

कितने हैं दीवाने लोग

दैर ओ हरम की राह से ही
जाते हैं मय-ख़ाने लोग

देख के मुझ को गुम-सुम हैं
आए थे समझाने लोग

क्या सुनते नासेह की बात
हम ठहरे दीवाने लोग

नीची नज़र से मुझ को न देखो
घड़ लेंगे अफ़्साने लोग

दीवाना कहते हैं 'अमीर'
ख़ूब मुझे पहचाने लोग

— Ameer Qazalbash

More by Ameer Qazalbash

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Qazalbash →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling