दिल को तर्ज़-ए-निगह-ए-यार जताते आए

तीर भी आए तो बे-पर की उड़ाते आए

बादशाहों का है दरबार दर-ए-पीर-ए-मुग़ाँ
सैकड़ों जाते गए सैकड़ों आते आए

छुप के भी आए मिरे घर तो वो दरबानों को
अपनी पाज़ेब की झंकार सुनाते आए

रोज़-ए-महशर जो बुलाए गए दीवाना-ए-ज़ुल्फ़
बेड़ियाँ पहने हुए शोर मचाते आए

क्या कहेंगे कोई महशर में जो पूछेगा 'अमीर'
क्यूँ न बिगड़ी हुई बातों को बनाते आए

— Ameer Minai

More by Ameer Minai

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Minai →

Teer Shayari

Shers of teer.

All Teer Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling