कोई ख़ुशी न कोई रंज मुस्तक़िल होगा

फ़ना के रंग से हर रंग मुत्तसिल होगा

अजब है इश्क़ अजब-तर हैं ख़्वाहिशें इस की
कभी कभी तो बिछड़ने तलक को दिल होगा

बदन में हो तो गिला क्या तमाश-बीनी का
यहाँ तो रोज़ तमाशा-ए-आब-ओ-गिल होगा

अभी तो और भी चेहरे तुम्हें पुकारेंगे
अभी वो और भी चेहरों में मुंतक़िल होगा

ज़ियाँ मज़ीद है अस्बाब ढूँढ़ते रहना
हुआ है जो वो न होने पे मुश्तमिल होगा

तमाम-रात भटकता फिरा है सड़कों पर
हुई है सुब्ह अभी शहर मुज़्महिल होगा

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Revenge Shayari Collection

Shers of revenge shayari collection.

All Revenge Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling