इश्क़ को तर्क-ए-जुनूँ से क्या ग़रज़

चर्ख़-ए-गर्दां को सुकूँ से क्या ग़रज़

दिल में है ऐ ख़िज़्र गर सिदक़-ए-तलब
राह-रौ को रहनुमों से क्या ग़रज़

हाजियो है हम को घर वाले से काम
घर के मेहराब ओ सुतूँ से क्या ग़रज़

गुनगुना कर आप रो पड़ते हैं जो
उन को चंग ओ अरग़नूँ से क्या ग़रज़

नेक कहना नेक जिस को देखना
हम को तफ़्तीश-ए-दरूँ से क्या ग़रज़

दोस्त हैं जब ज़ख़्म-ए-दिल से बे-ख़बर
उन को अपने अश्क-ए-ख़ूँ से क्या ग़रज़
इश्क़ से है मुजतनिब ज़ाहिद अबस
शे'र को सैद-ए-ज़बूँ से क्या ग़रज़

कर चुका जब शैख़ तस्ख़ीर-ए-क़ुलूब
अब उसे दुनिया-ए-दूँ से क्या ग़रज़

आए हो 'हाली' पए-तस्लीम याँ
आप को चून-ओ-चगूँ से क्या ग़रज़

— Altaf Hussain Hali

More by Altaf Hussain Hali

Other ghazal from the same pen

See all from Altaf Hussain Hali →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling