ज़ुल्म की कुछ मीआ'द नहीं है

दाद नहीं फ़रियाद नहीं है

क़त्ल हुए हैं अब तक कितने
कू-ए-सितम को याद नहीं है

आख़िर रोएँ किस को किस को
कौन है जो बर्बाद नहीं है

क़ैद चमन भी बन जाता है
मुर्ग़-ए-चमन आज़ाद नहीं है

लुत्फ़ ही क्या गर अपने मुक़ाबिल
सतवत-ए-बर्क़-ओ-बाद नहीं है

सब हों शादाँ सब हों ख़ंदाँ
तन्हा कोई शाद नहीं है

दावत-ए-रंग-ओ-निकहत है ये
ख़ंदा-ए-गुल बर्बाद नहीं है

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Gulshan Shayari

Shers of gulshan.

All Gulshan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling