मौसम-ए-रंग भी है फ़स्ल-ए-ख़िज़ाँ भी तारी

देखना ख़ून के धब्बे हैं कि है गुल-कारी

उस से हर तरह से तज़लील-ए-बशर होती है
बाइस-ए-फ़ख़्र नहीं मुफ़लिसी-ओ-नादारी

इंक़िलाबी हो तो है फ़क़्र भी तौक़ीर-ए-हयात
वर्ना है आजिज़ी-ओ-बे-कसी-ओ-अय्यारी

शो'ला-ए-गुल की बढ़ा देती है लौ-ए-बाद-ए-बहार
तह-ए-शबनम भी दहक उठती है इक चिंगारी

लम्हा लम्हा है कि है क़ाफ़िला-ए-मंज़िल-ए-नूर
सरहद-ए-शब में भी फ़रमान-ए-सहर है जारी

तेग़-ओ-ख़ंजर को अता करते हैं लफ़्ज़ों की नियाम
ज़ुल्म की करते हैं जब अहल-ए-सितम तय्यारी

हर्फ़-ए-'सरदार' में पोशीदा हैं असरार-ए-हयात
शेर-ए-'सरदार' में है सरकशी-ओ-सरशारी

शेर-ए-'सरदार' में है शो'ला-ए-बेबाक का रंग
हर्फ़-ए-'सरदार' में हक़-गोई-ओ-ख़ुश-गुफ़्तारी

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling