लू के मौसम में बहारों की हवा माँगते हैं

हम कफ़-ए-दस्त-ए-ख़िज़ाँ पर भी हिना माँगते हैं

हम-नशीं सादा-दिली-हा-ए-तमन्ना मत पूछ
बे-वफ़ाओं से वफ़ाओं का सिला माँगते हैं

काश कर लेते कभी का'बा-ए-दिल का भी तवाफ़
वो जो पत्थर के मकानों से ख़ुदा माँगते हैं

जिस में हो सतवत-ए-शाहीन की परवाज़ का रंग
लब-ए-शाइ'र से वो बुलबुल की नवा माँगते हैं

ताकि दुनिया पे खुले उन का फ़रेब-ए-इंसाफ़
बे-ख़ता हो के ख़ताओं की सज़ा माँगते हैं

तीरगी जितनी बढ़े हुस्न हो अफ़्ज़ूँ तेरा
कहकशाँ माँग में माथे पे ज़िया माँगते हैं

ये है वारफ़्तगी-ए-शौक़ का आलम 'सरदार'
बारिश-ए-संग है और बाद-ए-सबा माँगते हैं

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Husn Shayari

Shers of husn.

All Husn Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling