बैठे हैं जहाँ साक़ी पैमाना-ए-ज़र ले कर

उस बज़्म से उठ आए हम दीदा-ए-तर ले कर

यादों से तिरी रौशन मेहराब-ए-शब-ए-हिज्राँ
ढूँढेंगे तुझे कब तक क़िंदील-ए-क़मर ले कर

क्या हुस्न है दुनिया में क्या लुत्फ़ है जीने में
देखे तो कोई मेरा अंदाज़-ए-नज़र ले कर

होती है ज़माने में किस तरह पज़ीराई
निकलो तो ज़रा घर से इक ज़ौक़-ए-सफ़र ले कर

राहें चमक उट्ठेंगी ख़ुर्शीद की मशअ'ल से
हमराह सबा होगी ख़ुश्बू-ए-सहर ले कर

मख़मल सी बिछा देंगे क़दमों के तले साहिल
दरिया उबल आएँगे सद-मौज-ए-गुहर ले कर

पहनाएँगे ताज अपना पेड़ों के घने साए
निकलेंगे शजर अपने ख़ुश-रंग समर ले कर

लपकेंगे गले मिलने सर्व और सनोबर सब
उठेंगे गुलिस्ताँ भी शाख़-ए-गुल-ए-तर ले कर

हँसते हुए शहरों की आवाज़ बुलाएगी
लब जाम के चमकेंगे सौ शो'ला-ए-तर ले कर

अफ़्लाक बजाएँगे साज़ अपने सितारों का
गाएँगे बहुत लम्हे अन्फ़ास-ए-शरर ले कर

ये आलम-ए-ख़ाकी इक सय्यारा-ए-रौशन है
अफ़्लाक से टकरा दो तक़दीर-ए-बशर ले कर

— Ali Sardar Jafri

More by Ali Sardar Jafri

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Sardar Jafri →

Taj Mahal Shayari

Shers of taj mahal.

All Taj Mahal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling