लब जो देखे तिश्नगी तड़पा गई

फिर निगाह-ए-नाज़ हम को खा गई

हम अभी आँखों से लब तक आए थे
बात इतनी थी कि वो शर्मा गई

था अगर पत्थर का मेरा दिल तो फिर
तेरी क़ुर्बत क्यूँ उसे पिघला गई

उस ने आँखों से धमाका कर दिया
दिल पे दहशत-गर्द लड़की छा गई

था अभी पहली मोहब्बत का ख़ुमार
एक फिर जाम-ए-शहादत पा गई

दिल को न सर पर चढ़ाऊँगा मैं अब
ये मोहब्बत अब समझ में आ गई

— Ali Raza Razi

More by Ali Raza Razi

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Raza Razi →

Aurat Shayari Collection

Shers of aurat shayari collection.

All Aurat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling