ग़म से मंसूब करूँँ दर्द का रिश्ता दे दूँ

ज़िंदगी आ तुझे जीने का सलीक़ा दे दूँ

बे-चराग़ी ये तिरी शाम-ए-ग़रीबाँ कब तक
चल तुझे जलते मकानों का उजाला दे दूँ

ज़िंदगी अब तो यही शक्ल है समझौते की
दूर हट जाऊँ तिरी राह से रस्ता दे दूँ

तिश्नगी तुझ को बुझाना मुझे मंज़ूर नहीं
वर्ना क़तरे की है क्या बात मैं दरिया दे दूँ

ली है अँगड़ाई तो फिर हाथ उठा कर रखिए
ठहरिए मैं उसे लफ़्ज़ों का लबादा दे दूँ

ऐ मिरे फ़न तुझे तकमील को पहुँचाना है
आ तुझे ख़ून का मैं आख़िरी क़तरा दे दूँ

सूरज आ जाए किसी दिन जो मेरे हाथ 'अली'
घोंट दूँ रात का दम सब को उजाला दे दूँ

— Ali Ahmad Jalili

More by Ali Ahmad Jalili

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Ahmad Jalili →

Good Morning Shayari

Shers of good morning.

All Good Morning Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling