अगर वो मेरे साथ घर से निकलती

तमन्ना मचलते मचलते मचलती

कभी बारिशों में उसे थाम लेता
अगर वो फिसलते फिसलते फिसलती

वो शरमा के जब मुझ से नज़रें मिलाती
मेरी जाँ निकलते निकलते निकलती

मेरे बाज़ुओं में वो पत्थर की मूरत
ख़ुशी से पिघलते पिघलते पिघलती

ये माना है मुश्किल मगर मेरी क़िस्मत
कभी तो बदलते बदलते बदलती

— Ankit Yadav

More by Ankit Yadav

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Yadav →

Kismat Shayari

Shers of kismat.

All Kismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling