उस ने यूँँ रास्ता दिया मुझ को

रास्ते से हटा दिया मुझ को

दूर करने के वास्ते ख़ुद से
ख़ुद का ही वास्ता दिया मुझ को

मौत ही कुछ सुकून दे शायद
ज़िंदगी ने थका दिया मुझ को

जब मिरे बाल-ओ-पर शिकस्ता हुए
तब क़फ़स से उड़ा दिया मुझ को

जिस हवा ने मुझे जलाए रखा
फिर उसी ने बुझा दिया मुझ को

— Aks samastipuri

More by Aks samastipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Aks samastipuri →

Sukoon Shayari Collection

Shers of sukoon shayari collection.

All Sukoon Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling