रग-ए-जाँ में उतर कर बोलता है

हक़ीक़त जब सुख़न-वर बोलता है

किसी से कब वो डर कर बोलता है
ज़बान-ए-हक़ क़लंदर बोलता है

अता होती है जिस को चश्म-ए-बीना
तो क़तरे में समुंदर बोलता है

नहीं हीरा चमकता बे-तराशे
तरश जाए तो पत्थर बोलता है

वो झूटा है जो बे-तहक़ीक़ बातें
किसी से सुन के अक्सर बोलता है

वही है मो'तबर आँसू जो 'अख़्तर'
सर-ए-मिज़्गाँ ठहर कर बोलता है

— Akhtar Siddiqui

More by Akhtar Siddiqui

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Siddiqui →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling