मोहब्बत है अज़िय्यत है हुजूम-ए-यास-ओ-हसरत है

जवानी और इतनी दुख भरी कैसी क़यामत है

वो माज़ी जो है इक मजमुआ अश्कों और आहों का
न जाने मुझ को इस माज़ी से क्यूँ इतनी मोहब्बत है

लब-ए-दरिया मुझे लहरों से यूँही चहल करने दो
कि अब दिल को इसी इक शुग़्ल-ए-बे-मअ'नी में राहत है

तिरा अफ़्साना ऐ अफ़्साना-ख़्वाँ रंगीं सही मुमकिन
मुझे रूदाद-ए-इशरत सुन के रो देने की आदत है

कोई रोए तो मैं बे-वजह ख़ुद भी रोने लगता हूँ
अब 'अख़्तर' चाहे तुम कुछ भी कहो ये मेरी फ़ितरत है

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling