मेरे रुख़ से सुकूँ टपकता है

गुफ़्तुगू से जुनूँ टपकता है

मस्त हूँ मैं मिरी नज़र से भी
बादा-ए-लाला-गूँ टपकता है

हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था
अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है

आह 'अख़्तर' मेरी हँसी से भी
मेरा हाल-ए-ज़बूँ टपकता है

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling