हयात इंसाँ की सर ता पा ज़बाँ मालूम होती है

ये दुनिया इंक़िलाब-ए-आसमाँ मालूम होती है

मुकद्दर है ख़िज़ाँ के ख़ून से ऐश-ए-बहार-ए-गुल
ख़िज़ाँ की रुत बहार-ए-बे-ख़िज़ाँ मालूम होती है

मुझे नाकामी-ए-पैहम से मायूसी नहीं होती
अभी उम्मीद मेरी नौजवाँ मालूम होती है

कोई जब नाला करता है कलेजा थाम लेता हूँ
फ़ुग़ान-ए-ग़ैर भी अपनी फ़ुग़ाँ मालूम होती है

मआल-ए-दर्द-ओ-ग़म देखो सदा-ए-साज़-ए-इशरत भी
उतर जाती है जब दिल में फ़ुग़ाँ मालूम होती है

चमन में अंदलीब-ए-ज़ार की फ़रियाद ऐ 'अख़्तर'
दिल-ए-नादाँ को अपनी दास्ताँ मालूम होती है

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling