दिल के अरमान दिल को छोड़ गए

आह मुँह इस जहाँ से मोड़ गए

वो उमंगें नहीं तबीअत में
क्या कहें जी को सद
में तोड़ गए

बादा-ए-बास के मुसलसल दौर
साग़र-ए-आरज़ू को फोड़ गए

मिट गए वो नज़्ज़ारा-हा-ए-जमील
लेकिन आँखों में अक्स छोड़ गए

हम थे इशरत की गहरी नींदें थीं
आए आलाम और झिंझोड़ गए

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Tamanna Shayari

Shers of tamanna.

All Tamanna Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling