आरज़ू को रूह में ग़म बन के रहना आ गया

सहते सहते हम को आख़िर रंज सहना आ गया

दिल का ख़ूँ आँखों में खिंच आया चलो अच्छा हुआ
मेरी आँखों को मिरा अहवाल कहना आ गया

सहल हो जाएगी मुश्किल ज़ब्त सोज़ ओ साज़ की
ख़ून-ए-दिल को आँख से जिस रोज़ बहना आ गया

मैं किसी से अपने दिल की बात कह सकता न था
अब सुख़न की आड़ में क्या कुछ न कहना आ गया

जब से मुँह को लग गई 'अख़्तर' मोहब्बत की शराब
बे-पिए आठों पहर मदहोश रहना आ गया

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling