जाम ला जाम कि आलाम से जी डरता है

असर-ए-गर्दिश-ए-अय्याम से जी डरता है

लब पे अब आरिज़-ओ-गेसू के फ़साने क्या हों
फ़ित्ना-हा-ए-सहर-ओ-शाम से जी डरता है

तुझ को मैं ढूँढ़ता फिरता हूँ दर-ओ-बाम से दूर
अब तजल्ली-ए-दर-ओ-बाम से जी डरता है

गुल खिलाए न कहीं फ़ित्ना-ए-दौराँ कुछ और
आज-कल दौर-ए-मय-ओ-जाम से जी डरता है

निगह-ए-मस्त के क़ुर्बान मिरी सम्त न देख
मौजा-ए-बादा-ए-गुलफ़ाम से जी डरता है

छोड़ कर राह में बुत-ख़ाने गुज़र जाता हूँ
होश में जल्वा-ए-अस्नाम से जी डरता है

रात की ज़ुल्मतें बढ़ती ही चली जाती हैं
'अख़्तर' अपना तो सर-ए-शाम से जी डरता है

— Akhtar Ansari Akbarabadi

More by Akhtar Ansari Akbarabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari Akbarabadi →

Maikashi Shayari

Shers of maikashi.

All Maikashi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling