दीवार याद आ गई दर याद आ गया

दो गाम ही चले थे कि घर याद आ गया

कुछ कहना चाहते थे कि ख़ामोश हो गए
दस्तार याद आ गई सर याद आ गया

दुनिया की बे-रुख़ी का गिला कर रहे थे लोग
हम को तिरा तपाक मगर याद आ गया

फिर तीरगी-ए-राहगुज़र याद आ गई
फिर वो चराग़-ए-राहगुज़र याद आ गया

'अजमल'-सिराज हम उसे भूल हुए तो हैं
क्या जाने क्या करेंगे अगर याद आ गया

— Ajmal Siraj

More by Ajmal Siraj

Other ghazal from the same pen

See all from Ajmal Siraj →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling