मेरे अंदर जो इक फ़क़ीरी है

ये ही सब से बड़ी अमीरी है

कुछ नहीं है मगर सभी कुछ है
देख कैसी जहान-गीरी है

पंखुड़ी इक गुलाब के जैसी
मेरे शे'रों में ऐसी मीरी है

शे'र कहता है बेच देता है
तुझ
में कैसी ये ला-ज़मीरी है

तुझ से रिश्ता कभी नहीं सुलझा
उस की फ़ितरत ही काश्मीरी है

रूह और जिस्म सुर्ख़ हैं ख़ूँ से
फिर भी ये पैरहन हरीरी है

— Ajay Sahaab

More by Ajay Sahaab

Other ghazal from the same pen

See all from Ajay Sahaab →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling