छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं

दर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

अपनी मजरूह अनाओं को दिलासे दे कर
हाथ में कासा-ए-ख़ैरात लिए फिरते हैं

शहर में हम ने सुना है कि तिरे शोला-नवा
कुछ सुलगते हुए नग़्मात लिए फिरते हैं

मुख़्तलिफ़ अपनी कहानी है ज़माने भर से
मुनफ़रिद हम ग़म-ए-हालात लिए फिरते हैं

एक हम हैं कि ग़म-ए-दहरस फ़ुर्सत ही नहीं
एक वो हैं कि ग़म-ए-ज़ात लिए फिरते हैं

— Aitbar Sajid

More by Aitbar Sajid

Other ghazal from the same pen

See all from Aitbar Sajid →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling