लहर से लहर का नाता क्या है

मुझ पे इल्ज़ाम फिर आता क्या है

बोलती आँख में बिल्लोर की रूह
संग-ए-आवाज़ उठाता क्या है

रोज़ ओ शब बेच दिए हैं मैं ने
इस बुलंदी से गिराता क्या है

लाखों बरसों के सफ़र से हासिल
देखना क्या है दिखाता क्या है

तीर अंधे हैं शिकारी अंधा
खेल है खेल में जाता क्या है

— Ahsan Yusuf Zai

More by Ahsan Yusuf Zai

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Yusuf Zai →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling