हमारी साँसें मिली हैं गिन के

न जाने कितने बजे हैं दिन के

तुम अपनी आँखों का ध्यान रखना
हवा में उड़ने लगे हैं तिनके

दिए र'ऊनत से जल रहे थे
हवा ने पूछे मिज़ाज इन के

वो रात आँखों में काटते हैं
गुलाब ज़ख़्मी हुए हैं जिन के

गिरी है आग़ोश-ए-राएगाँ में
तुम्हारे हाथों से रात छिन के

— Ahsan Yusuf Zai

More by Ahsan Yusuf Zai

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Yusuf Zai →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling