सो हश्र में लिए दिल-ए-हसरत मआब में

आबाद हो रहा हूँ जहान-ए-ख़राब में

हम अपनी बे-क़रारी-ए-दिल से हैं बे-क़रार
आमेज़िश-ए-सुकूँ है इस इज़्तिराब में

अब सैर-ए-गुल कहाँ दिल-ए-रंगीं नज़र कहाँ
इक ख़्वाब था जो देख लिया था शबाब में

बढ़ बढ़ के छुप रहे हैं पस पर्दा बार बार
क्या क्या तकल्लुफ़ात हैं तर्क-ए-हिजाब में

'अहसन' दिल उन को दो मगर इतना तो पूछ लो
लेते हो तुम ये नक़्द रक़म किस हिसाब में

— Ahsan Marahravi

More by Ahsan Marahravi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Marahravi →

Jawani Shayari

Shers of jawani.

All Jawani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling