कुछ शफ़क़ डूबते सूरज की बचा ली जाए

रंग-ए-इम्काँ से कोई शक्ल बना ली जाए

हर्फ़ मोहमल सा कोई हाथ पे उस के रख दो
क़हत कैसा है कि हर साँस सवाली जाए

शहर-ए-मलबूस में क्यूँ इतना बरहना रहिए
कोई छत या कोई दीवार-ए-ख़याली जाए

साथ हो लेता है हर शाम वही सन्नाटा
घर को जाने की नई राह निकाली जाए

फेंक आँखों को किसी झील की गहराई में
बुत कोई सोच कि आवारा ख़याली जाए

तिश्ना-ए-ज़ख़्म न रहने दे बदन को 'अहमद'
ऐसी तलवार सर-ए-शहर उछाली जाए

— Ahmad Shanas

More by Ahmad Shanas

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Shanas →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling