इतने बेदार ज़माने में ये साज़िश भरी रात

मेरी तारीख़ के सीने पे उतर आई थी

अपनी संगीनों में इस रात की सफ़्फ़ाक सिपह
दूध पीते हुए बच्चों को पिरो लाई थी

घर के आँगन में रवाँ ख़ून था घर वालों का
और हर खेत पे शो'लों की घटा छाई थी

रास्ते बंद थे लाशों से पटी गलियों में
भीड़ सी भीड़ थी तन्हाई सी तन्हाई थी

— Ahmad Nadeem Qasmi

More by Ahmad Nadeem Qasmi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Nadeem Qasmi →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling